श्रेयस अय्यर के जीवन की कुछ रोचक information

श्रेयस का जन्म 6 दिसंबर 1994 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम संतोष अय्यर और माता का नाम रोहिणी अय्यर है। उनकी एक बहन श्रेष्ठा अय्यर हैं।

Shreyas Iyer एक क्रिकेटर हैं जो दिल्ली क्रिकेट टीम के लिए खेलते हैं।  और वह दाएं हाथ के बल्लेबाज तथा दाएं हाथ के वैकल्पिक ऑफ ब्रेक गेंदबाज हैं।

श्रेयस अय्यर ने आईपीएल में डेब्यू 2015 में किया था। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने उन्हें टीम में लिया था, जिसके बाद से वह अभी भी टीम से जुड़े हुए हैं।

श्रेयस अय्यर की कुल net worth करीब 7 मिलियन डॉलर है, जो कि भारतीय रुपये में लगभग 53 करोड़ है।

श्रेयस अय्यर का सर्वाधिक टी20 स्कोर (55 गेंदों में 147 रन) है।

अय्यर एक आईपीएल मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में 11वें स्थान पर हैं।

श्रेयस अय्यर ने 01 नवंबर 2017 को फिरोज शाह कोटला ग्राउंड, दिल्ली में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया।